दिल्ली

Delhi Airport: उड़ान में हुई देरी, नाराज यात्री ने किया फ्लाइट हाईजैक का ट्वीट, दिल्ली पुलिस ने की ये कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 07:15 PM IST

Delhi Airport Administration: दुबई से जयपुर के लिए एक फ्लाइट उड़ान भर रही थी। खराब मौसम होने की वजह से फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। उड़ान में इस दौरान हो रही देरी के चलते एक यात्री ने गलत ट्वीट कर दिया कि, फ्लाइट हाईजैक हो चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशास और पुलिस ने मामले में छानबीन करने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

उड़ान में देरी होने पर फ्लाइट के हाईजैक होने का झूठा ट्वीट करने वाले को किया गया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दुबई से जयपुर जाने वाली फ्लाइट को आरोपी ने बताया था हाईजैक
  • राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
  • दिल्ली पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जांच करने के बाद किया आरोपी को गिरफ्तार


Delhi News: कभी-कभी प्रशासन के सामने ऐसे मामले आ जाते हैं जो काफी हैरान कर देते हैं। एक झूठे ट्वीट के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। दुबई-जयपुर की फ्लाइट हाईजैक होने के झूठे ट्वीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नागौर का रहने वाला मोती सिंह राठौर एक फ्लाइट में बैठा था। वह फ्लाइट दुबई से जयपुर जा रही थी। खराब मौसम होने की वजह से फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही लैंड कराना पड़ा था।

बता दें कि, तमाम क्लीयरेंस के बाद जब फ्लाइट जयपुर के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि, तभी यात्री ने एक फोटो के साथ ट्वीट कर दिया। ट्वीट में लिखा फ्लाइट हाईजैक...। मोती सिंह के यह ट्वीट करने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस के अनुसार, यात्री मोती सिंह उड़ान में देरी होने से परेशान हो गया था।

मौसम खराब होने से रुकी थी फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम होने की वजह से सुबह 9:45 मिनट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 58 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई थी। मौसम साफ होने के बाद दोपहर 1:40 मिनट पर दिल्ली एटीसी ने फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए मंजूरी दी थी। इसी दौरान 29 साल के शख्स मोती सिंह ने ट्वीट किया था।

कई धाराओं में दर्ज किया गया केस

डीसीपी एयरपोर्ट ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, ट्वीट की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी तुरंत जांच में जुट गई थी। फ्लाइट को दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियों ने चेक करना शुरू कर दिया। जांच-पड़ताल करने के बाद फ्लाइट को दोबारा उड़ान के लिए भेजा गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, आरोपी यात्री को उसके लगेज के साथ विमान से उतार दिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article