Maharashtra Monsoon 2024: देशभर में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। ज्यादातर राज्य सूरज की तपिश और लू के कहर से कराह रहे हैं। लगातार बढ़ रहा पारा चिंता का सबब बनता जा रहा है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। उधर, लू के थपेड़ों की चपेट में आकर लोगों को जान ले हाथ धोना पड़ रहा है। इस संकट से जूझ रहे राज्यों को मानसून से राहत का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई तक केरल पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक यह तारीख जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है। वहीं, महाराष्ट्र में इस बार 10 जून से पहले मानसून के एंट्री के चांस बन रहे हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में कब मानसून दस्तक देगा।
10 जून से पहले मुंबई पहुंचेगा मानसून (Mansoon in Mumbai)
महाराष्ट्र के पुणे में मानसून के पहुंचने की तारीख लगभग 10 जून और आगे मुंबई पहुंचने में उसे एक दिन का समय लग जाता है। यानी 11 जून को मुंबई में मानसून अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है। वैसे महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग में मानसून के सक्रिय होने की तिथि 5 जून के आसपास है। कभी-कभार 5 जून तक इसकी बौछारों के साथ छोटी दस्तक देखी जाती है। अगर, ऐसा होता है तो मुंबईकरों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने इस साल महाराष्ट्र में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) होगा सक्रिय
इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के 19 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप (Andaman Nicobar Islands) पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद 29 मई से 1 मई जून के मध्य केरल में दस्तक दे सकता है। वैसे महाराष्ट्र में प्रत्येक वर्ष मानसून की एंट्री 10 जून तक होती है। लेकिन, इस बार वक्त से पहुंचने का पूर्वानुमान है। उससे आगे 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, 20 जून तक गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। आगे बढ़ते हुए 20 से 25 जून तक ये उत्तर प्रदेश हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। उधर, 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी दस्तक दे सकता है। इसी तरह आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई को पूरी तरह मौसम पूरे देश में सक्रिय हो सकता है। हालांकि, राज्यों में मानसून के पहुंचने की सटीक जानकारी मौसम विभाग ने नहीं दी है।
| शहर/राज्य का नाम | मानसून की संभावित तारीख |
| चेन्नई मुंबई | 11 जून |
| कोलकाता | 10-11 जून |
| दिल्ली | 28-30 जून |
| पुणे | 10 जून |
| चेन्नई | 10 जून |
| गुजरात | 15 जून |
| उत्तर प्रदेश | 20-25 जून |
| हरियाणा-पंजाब | 30 जून |
| राजस्थान | 30 जून |
