मुंबई

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: अबतक 203 विधायकों ने डाले वोट, इन पार्टियों के बीच मुकाबला

Maharashtra Legislative Council Elections : महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए दोपहर तक 203 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकें हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल है।

Image

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Legislative Council Elections : महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीट पर चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है और दोपहर तक 203 विधायकों ने वोट डाले हैं। राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन की 11 सीट के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल है। वर्तमान में इसमें संख्या बल 274 है।

11 सदस्यों का कार्यकाल 27 जुलाई को होगा खत्म

यहां विधान भवन परिसर में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। मतगणना शाम पांच बजे की जाएगी। विधान परिषद के 11 सदस्य का कार्यकाल 27 जुलाई को खत्म होने जा रहा है। भाजपा ने पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं, जबकि उसके महायुति सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो-दो उम्मीदवार खड़े किए किए हैं।

कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि महा विकास आघाडी की उनकी सहयोगी राकांपा (शरदचंद्र पवार) पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार को समर्थन दे रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!