मुंबई

Mumbai Landslide: मुंबई के विक्रोली में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, 2 लोगों की मौत और दो घायल

मुंबई के विक्रोली इलाके में स्थित एक सोसायटी के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने की खबर सामने आई। बता दें कि यहां पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिरे। मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

Image

मुंबई के विक्रोली में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड (फोटो - AI)

Mumbai Landslide: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया हुआ है। इस बीच मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) के वर्षा नगर में जनकल्याण सोसायटी में भूस्खलन (Landslide) होने की खबर सामने आई है। यहां पहाड़ी का कुछ हिस्सा ढहने से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिरे। देर रात 2.39 बजे घटना की सूचना मिलते ही एमएफबी, पुलिस और वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की शुरुआत की। बता दें कि इस घटना में 4 लोग घायल हुए थे, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है और दो का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) के रूप में हुई है। अन्य दो घायलों की पहचान आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) के रूप में हुई है। यह दोनों ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article