Mumbai News: मुंबई के कल्याण स्टेशन पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब विजिलेंस टीम ने एक जूनियर बुकिंग क्लर्क सचिन नायर को पकड़ने की कोशिश की। घटना उस वक्त हुई जब दो विजिलेंस अधिकारी आम यात्री के वेश में बुकिंग ऑफिस पहुंचे। जैसे ही सचिन नायर ने उन्हें देखा, वह घबरा गया और मौके से भागने लगा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
विजिलेंस अधिकारियों ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सचिन बार-बार यह कहता रहा कि वह बाहर से आया है और भागने की कोशिश की। जब अधिकारियों ने उसे बुकिंग ऑफिस में ले जाने की कोशिश की, तो उसने यह कहकर मना कर दिया कि उसकी ड्यूटी समाप्त हो चुकी है और वह अंदर नहीं जा सकता। इसी दौरान उसने फिर से मौका पाकर भागने में सफलता पा ली।
इस घटना के बाद रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिन नायर को निलंबित कर दिया है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. स्वप्निल नील ने पुष्टि की है कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।
