मुंबई

Mumbai: गरबा कार्यक्रम विवादों के घेरे में; आपत्तिजनक चैट ने बढ़ाया तनाव, 'लव जिहाद' से जुड़े तार

नवरात्रि के गरबा महोत्सव के दौरान विरार में एक गंभीर विवाद ने धार्मिक और सामाजिक माहौल में तनाव पैदा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ युवकों की सीक्रेट चैट में हिंदू लड़कियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों ने बवाल खड़ा कर दिया है। चैट में युवकों पर फर्जी पहचान के सहारे गरबा में शामिल होकर लड़कियों को निशाना बनाने के आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज हुई और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Image

गरबा को लेकर आपत्तिजनक चैट हुए लीक (सांकेतिक तस्वीर)

Mumbai News: मुंबई से सटे विरार में नवरात्रि के पवित्र त्योहार पर आयोजित गरबा महोत्सव में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ युवकों के सीक्रेट चैट वायरल हुए हैं, जिनमें उनकी हिंदू लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें सामने आई हैं। इस खुलासे के बाद हिंदू संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' की सुनियोजित साजिश करार दिया है।

स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

लीक हुई वायरल चैट में आरोपी युवकों ने विरार के एक कॉलेज परिसर में आयोजित गरबा में शामिल हुई लड़कियों पर भद्दी और अश्लील टिप्पणियां की हैं। चैट के स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद यह आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ लड़के फर्जी पहचान और छात्र होने का बहाना बनाकर गरबा उत्सव में दाखिल हो रहे थे और वहां हिंदू लड़कियों को टारगेट कर रहे थे।

दर्ज हुआ मामला

मामला गंभीर होते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर बोलींज पुलिस थाने में धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

'यह एक सोची समझी साजिश'- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, चैट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिनसे यह संदेह और गहराता जा रहा है कि यह कोई एकाकी घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। घटना के बाद इलाके में हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों को कलंकित करने की यह कोशिश हिंदू समाज को भड़काने वाली है और अगर समय रहते कार्रवाई न हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article