मुंबई

Mumbra Video: पांचवी मंजिल से 3 साल की बच्ची पर गिरा कुत्ता, इलाज के दौरान मासूम की मौत

ठाणे जिले के मुंब्रा के अमृत नगर में चिराग मेंशन इमारत की पांचवी मंजिल से एक कुत्ता नीचे रोड पर चल रही बच्ची पर गिर गया। जिससे इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।इस दौरान कुत्ते को भी गिरने से चोट आई है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

Image

बच्ची पर गिरा कुत्ता

ठाणे जिले के मुंब्रा में पांच मंजिला इमारत से एक कुत्ता 3 साल की बच्ची के ऊपर गिर गया। जिससे इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ रोड पर चल रही थी, तभी अचानक इमारत से कुत्ता उसके ऊपर गिर जाता है। इस घटना में कुत्ता भी घायल हो गया है। जिसे एक एनिमल लवर महिला इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

CCTV फुटेज में देखें पूरी घटना

सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं। रोड पर लोग आवागमन कर रहे हैं। इसी दौरान यह बच्ची भी अपनी मां के साथ जा रही होती है। जब बच्ची पांच मंजिला इमारत के नीचे से गुजर रही होती है, तभी ऊपर से कुत्ता नीचे गिरते हुए दिखता है, जो सीधे बच्ची पर गिर जाता है। जिससे बच्ची बेसुद्ध हो जाती है। वहीं कुत्ता भी नीचे गिरने के थोड़ी देर बाद उठता है और जमीन से घिसटता हुआ रोड के साइड हो जाता है।

कुत्ते के गिरने से बेसुद्ध हुई बच्ची

यह घटना मुंब्रा के अमृत नगर इलाके की है। जहां चिराग मेंशन की इमारत की टेरिस पर जैद सैयद नाम का व्यक्ति ने कुत्ते को पाला हुआ था। मंगलवार दोपहर को यह कुत्ता पांचवी मंजिल से नीचे 3 साल की मासूम पर जा गिरता है। जिसके कारण बच्ची पूरी तरह से बेसुद्ध हो जाती है। उसकी मां तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल जाती है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही फौरन एनिमल लवर मुजना घायल कुत्ते को उठाकर अस्पताल लेकर गई है। घटना की सूचना पाकर मुंब्रा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच पड़ताल कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!