मुंबई

दिशा सालियान मौत मामले की जांच आगे बढ़ी, SIT ने BJP विधायक राणे से मांगी जानकारी

दिशा सालियान मुंबई के मलाड इलाके में एक सोसाइटी के परिसर में आठ जून, 2020 को मृत मिली थीं जहां वह रहती थीं। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Image

दिशा सालियान

Disha Salian Death: मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीतेश राणे से कहा कि उनके पास दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियन की मौत के बारे जो भी जानकारी भी है, वह उसे उसके साथ साझा करें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिशा सालियान मुंबई के मलाड इलाके में एक सोसाइटी के परिसर में आठ जून, 2020 को मृत मिली थीं जहां वह रहती थीं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे मालवणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आधव ने एसआईटी की ओर से राणे को पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि राणे से जांच अधिकारी के सामने पेश होने और दिशा सालियान के बारे में जानकारी, यदि उनके पास हो तो, साझा करने को कहा गया है।

अधिकारी ने पत्र का हवाला देते हुए कहा, राणे अपने समय और सुविधा के हिसाब से आ सकते हैं और उनसे मालवणी थाने आने से पहले आधव को कॉल करने को कहा गया है। पुलिस के मुताबिक दिशा सालियान (28) ने मलाड में एक ऊंची इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर जान दे दी थी। पिछले साल दिसंबर में एसआईटी गठित की गयी थी। दिशा सालियान की मौत के कुछ दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने मकान में कथित रूप से फांसी लगा ली थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!