मुंबई

महाराष्ट्र के धुले में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 3 बच्चों की मौत, 5 लोग घायल

धुले के चित्तौड़ गांव में गणपति विजर्सन के लिए गांववाले एक ट्रैक्टर में गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर नाच गा रहे लोगों पर चढ़ गया।

Image

धुले में गणपति विसर्जन के दौरान सड़क हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा
  • धुले में लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर
  • आरोपी ड्राइवर को पकड़ा गया

महाराष्ट्र के धुले में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया है, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

नाच रहे लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक़ धुले के चित्तौड़ गांव में गणपति विजर्सन के लिए गांववाले एक ट्रैक्टर में गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर नाच गा रहे लोगों पर चढ़ गया। जिसमें 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।

ड्राइवर हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ड्राइवर का मेडिकल कराया जाएगा। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही गणेश विसर्जन जुलूस शुरू होने वाला था, ट्रैक्टर का चालक किसी कारणवश नीचे उतर गया। उन्होंने बताया कि जुलूस का आयोजन करने वाले गणेश मंडल का एक सदस्य चालक की सीट पर चढ़ गया और उसने ट्रैक्टर चालू कर दिया, लेकिन वह उसे नियंत्रित नहीं कर सका। अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर पीछे की ओर मुड़ गया और पीछे खड़ी भीड़ में घुस गया। ट्रैक्टर चालक की सीट पर बैठा व्यक्ति मौके से भाग गया लेकिन उसे और ट्रैक्टर के मूल चालक को पुलिस ने जल्द ही हिरासत में ले लिया।

मृतकों और घायलों की पहचान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परी शांताराम बागुल (13 वर्ष), शेरा बापू सोनवणे (6 वर्ष) और लाहू पावरा (3 वर्ष) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में से एक ट्रैक्टर चालू करने वाले व्यक्ति की भतीजी थी। इस हादसे में गायत्री पवार (25), विद्या जाधव (27), अजय सोमवंशी (23), उज्ज्वला माल्चे (23), ललिता मोरे (16) और विद्या सोनावणे (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article