मुंबई

नवी मुंबई में फ्लैट के नाम पर 1.47 करोड़ रुपये धोखाधड़ी, घर दिलाने का किया था वादा

Navi Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में फ्लैट दिलाने का वादा कर एक व्यक्ति के साथ 1.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

नवी मुंबई में फ्लैट के नाम पर 1.47 करोड़ रुपये धोखाधड़ी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Navi Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां फ्लैट दिलाने का वादा करके धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। बता दें कि करीब एक दशक पहले छह फ्लैट दिलाने का वादा कर कथित तौर पर एक व्यक्ति से 1.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फ्लैट के नाम पर 1.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में एक परिवहन कंपनी के 57 वर्षीय मालिक को कई फ्लैट दिलाने का लालच दिया और जून 2011 से जनवरी 2016 के बीच यह रकम ऐंठ ली। पीड़ित को आश्वासन दिया गया कि बिक्री के लिए औपचारिक समझौता किया जाएगा और फ्लैटों का कब्जा सौंप दिया जाएगा। सीबीडी बेलापुर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि, कोई फ्लैट नहीं मिला और ना ही पैसे लौटाए गए।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि वे सतर्क रहें और संपत्ति खरीदने से पहले दस्तावेजों की पूरी तरह से जांच कर लें।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article