मुंबई: माया नगरी की मशहूर जुहू बीच समेत अन्य घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। यहां पर कई मंचों का निर्माण किया जा रहा है। छठ पूजा की रौनक जुहू बीच पर नजर आती है और यहां पर कई बड़े कार्यक्रम होते हैं। बीएमसी की ओर से जुहू बीच पर व्यापक पैमाने पर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, छठ को लेकर रेलवे स्टेशनों पर लगातार भीड़ दिख रही है, लेकिन जो लोग यह त्योहार मनाने के लिए अपने घर बिहार-यूपी या अन्य राज्य नहीं जा पाएं हैं, उनके लिए बीएमसी ने पुख्ता तैयारियां की हैं। जुहू चौपाटी जैसे स्थानों में अधिक भीड़ होने की आशंका को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
मुंबई
Chhath Puja in Mumbai: BMC ने जुहू समेत अन्य घाटों पर की बड़ी तैयारी, छठ के लिए बनाए गए विशालकाय मंच
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Nov 18, 2023, 10:49 AM IST
