मुंबई

Maharashtra: सतारा में ऑटो चालक ने महिला हवलदार को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा, सामने आया वीडियो

Maharashtra: महाराष्ट्र के सतारा जिले में नशे में धुत ऑटो चालक ने कई लोगों को टक्कर मारते हुए ट्रैफिक पुलिस महिला हवलदार को दूर तक घसीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Maharashtra: महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक ऑटो रिक्शा चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस की महिला हवलदार को घसीटने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक ने नशे में धुत इस घटना को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ऑटो चालक द्वारा महिला हवलदार को कई किलोमीटर तक घसीटा गया है। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस महिला हवलदार ने ऑटो रिक्शा को रोकने के प्रयास किया था, लेकिन नशे में धुत चालक ने महिला हवलदार समेत तीन-चार लोगों को टक्कर मारी और महिला हवलदार को रिक्शा में घसीटते हुए दूर तक ले गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार ऑटो तेज रफ्तार में महिला हवलदार को घसीट रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article