मुंबई

अहमदनगर : एक सिगरेट ने करवा दिया कांड, ऐसे हुआ 88 लाख का भांडाफोड़

अहमदनगर के अंबिलवाड़ी क्षेत्र में नकली नोटों का उपयोग कर सिगरेट खरीदने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 88 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अहमदनगर : अंबिलवाड़ी इलाके में एक सिगरेट विक्रेता ने एक संदिग्ध ग्राहक की गतिविधियों पर ध्यान दिया, जिसने बार-बार सिगरेट खरीदने के लिए आने की आदत बनाई थी। विक्रेता ने जब नोटों की जांच की, तो उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचित किया। सहायक पुलिस निरीक्षक प्रह्लाद गीते की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली, तो उन्हें 500-500 रुपये के नकली नोट मिले। पुलिस ने निखिल गंगार्डे और सोमनाथ शिंदे नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो महिंद्रा थार कार में सवार थे।

न्यूज 18 के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इनका नेटवर्क बीड और छत्रपति संभाजीनगर तक फैला हुआ है। इसके बाद, पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया। इस रैकेट का मास्टरमाइंड अंबादास ससाने अब भी फरार है।

कितना माल बरामद

पुलिस ने इस गिरोह के पास से कुल 88 लाख 20 हजार 600 रुपये का सामान जब्त किया, जिसमें 59.5 लाख रुपये के नकली नोट, 2 करोड़ 16 लाख रुपये के कागज और स्याही, और 27.90 लाख रुपये की मशीनें और कंप्यूटर शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क और भी बड़े स्तर पर हो सकता है और वे फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का भरोसा दे रहे हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article