मुंबई

Maharashtra: कोविड के 59 नए मामले हुए दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 500 के करीब

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना से 59 लोग संक्रमित पाए गए और इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा पांच सौ के करीब पहुंच गया है। फिलहाल राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 494 हो गई है। प्रशासन की ओर से नागरिकों को सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Image

कोविड के 59 नए मामले आए

Photo : Times Now Digital

Covid Cases In Maharashtra: महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड के 59 नए मामले सामने आए। जिसमें 20 मामले केवल मुंबई शहर से थे। इसी के साथ कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 494 हो गई है। 369 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं। आज मुंबई में 20 मामलों के अलावा पुणे में 18, ठाणे में 4, पिंपरी-चिंचवड़, सातारा और कोल्हापुर में 2-2 और सांगली में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

पूरे राज्य में जनवरी से अब तक कुल 12,011 सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 873 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से अकेले मुंबई में 483 मामले दर्ज किए गए। जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोविड से पीड़ित कुल 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से अधिकतर मृतकों को पहले से गंभीर बीमारियां थीं।

मृतकों में एक मरीज को हाइपोकैल्सीमिक सीजर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज (स्ट्रोक) था और दौरे आते थे। चौथे मरीज को डायबेटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) के साथ लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन था। पांचवें को इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी), छठा मरीज 2014 से लकवाग्रस्त था और उसे डायबिटीज भी था। सातवें मरीज को गंभीर ARDS (एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) और डाइलेटेड एऑर्टिक रिगर्जिटेशन था। आठवें और नौवें मरीज को डायबिटीज थी, जिसमें से एक को हाई ब्लड प्रेशर भी था। दसवीं मृतक एक 47 वर्षीय महिला थीं, जिन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें