शहर

मध्य प्रदेश का मौसम (10 Jan 2026) MP Weather Today: एमपी में ठंड का ओवरडोज! 3 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, दिन-रात ठिठुरन जारी

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Jan 2026: मध्य प्रदेश में ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का ट्रिपल अटैक जारी है। कई जिलों में दिन में भी कड़ाके की ठंड अपना सितम दिखा रही है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज एमपी मे कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

MP में आज का मौसम (10 Jan 2026): मध्य प्रदेश में ठंड से लोग बेहाल हैं। सर्द हवाओं के कारण दिनभर गलन का एहसास हो रहा है। सबसे ज्यादा ठंड का असर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में है। सुबह के समय राज्य के अधिकतर जिलों में घना कोहरा भी छा रहा है। जिस कारण सड़कों पर गाड़ियों से लेकर पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। आज सुबह भी एमपी के 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। साथ ही दतिया, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से बर्फिली हवाएं आ रही हैं। जिस कारण मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया समेत कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी लोगों को खूब ठंड सता रही है। रात ही नहीं बल्कि दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

MP के इन जिलों में रहा घना कोहरा

आईएमडी के अनुसार आज सुबह ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, पन्ना, सतना, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, शाजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भी मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

MP में सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर न्यूनतम तापमान
खजुराहो3.4 डिग्री
दतिया3.9 डिग्री
शिवपुरी4 डिग्री
राजगढ़5 डिग्री
ग्वालियर5 डिग्री
पचमढ़ी5.8 डिग्री

MP में इन शहरों में रहा सबसे ठंडा दिन

शहरअधिकतम तापमान
ग्वालियर10.4 डिग्री
दतिया11.6 डिग्री
पृथ्वीपुर12.9 डिग्री
नौगांव14.5 डिग्री
खजुराहो14.7 डिग्री

ग्वालियर में रहा सबसे ठंडा दिन

एमपी में पिछले 24 घंटों में सबसे ठंडा शहर खजुराहो रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद दतिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन ग्वालियर में रहा। यहां पर सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर का अधिकतम पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जिसके बाद दतिया में 11.6 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article