शहर

Jabalpur: कटंगी बाईपास के लॉजिस्टिक पार्क के गोदामों में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद

Jabalpur Fire News: जबलपुर के कटंगी बाईपास पर स्थित एक निजी लॉजिस्टिक पार्क के तीन गोदामों में भीषण आग लग गई। रात 11 बजे शुरू हुई इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

Image

जबलपुर के गोदामों में लगी आग

Photo : ANI

Jabalpur Fire News: जबलपुर के कटंगी बाईपास इलाके में स्थित एक प्राइवेट लॉजिस्टिक पार्क के गोदामों में बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसने देखते ही देखते तीन गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

देर रात मिली आग की सूचना

मदन महल थाना पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से रात करीब 11 बजे मिली। इंस्पेक्टर वीरेंद्र पवार ने बताया कि कटंगी बाईपास के पास स्थित एक निजी लॉजिस्टिक पार्क के गोदामों में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

तीन गोदाम आए आग की चपेट में

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे कंट्रोल रूम से निजी लॉजिस्टिक पार्क में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। शुरुआत में दो गोदामों में आग लगी थी, लेकिन वर्तमान स्थिति तक कुल तीन गोदाम आग की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन लगातार आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुटा रहा, तब जाकर कई घंटों बाद सफलता मिली।

जनहानि और नुकसान का आकलन बाकी

गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और संख्या को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र पवार ने कहा कि वहां कितने लोग काम कर रहे थे और कितने लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए हैं, इसकी सटीक जानकारी केवल गोदाम के मैनेजर ही दे पाएंगे। फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और किसी भी संभावित जनहानि को रोकने की है। अंदाजे से करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है, हालांकि आंकड़ा अभी साफ नहीं है। राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह लॉजिस्टिक हब शहर में ब्रांडेड कंपनियों की सप्लाई का बड़ा केंद्र था, इसलिए नुकसान का असर व्यापार पर भी पड़ सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article