शहर

MP हायर एजुकेशन में नया कीर्तिमान : ई-प्रवेश के जरिए 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन, 31 जुलाई है अंतिम मौका

मध्य प्रदेश में ई-प्रवेश प्रणाली के माध्यम से 4.89 लाख छात्रों ने उच्च शिक्षा में दाखिला लेकर रिकॉर्ड बनाया है। 31 जुलाई तक अंतिम चरण की काउंसलिंग जारी है।

Image

सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन और उच्च शिक्षा विभाग के नवाचारों का सुखद परिणाम सामने आया है। राज्य की 'ई-प्रवेश' (e-Pravesh) प्रणाली ने उच्च शिक्षा में प्रवेश का एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। आंकड़ों के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में 24 जुलाई तक प्रदेश के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में कुल 4 लाख 89 हजार 169 विद्यार्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है, जो पिछले चार वर्षों में इसी अवधि का सर्वाधिक आँकड़ा है।

डिजिटल व्यवस्था बनी सफलता की कुंजी

इस उल्लेखनीय वृद्धि का मुख्य श्रेय विभाग द्वारा विकसित ई-प्रवेश पोर्टल और मोबाइल ऐप को जाता है। इस पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति दिलाई है। अब पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, चॉइस फिलिंग से लेकर शुल्क भुगतान तक की प्रक्रिया घर बैठे संभव हो गई है।

'प्रवेश मेला' और 24x7 सुविधा से मिली रफ्तार

विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया को विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेशभर के महाविद्यालयों में हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24x7 कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से ‘प्रवेश मेला’ अभियान और कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (CLC) के प्रभावी क्रियान्वयन ने रिक्त सीटों को भरने में बड़ी भूमिका निभाई है।

वर्तमान में सीएलसी चरण का अंतिम दौर चल रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश का कोई भी पात्र विद्यार्थी तकनीकी या जानकारी के अभाव में प्रवेश से वंचित न रहे। अब तक कुल 7 लाख 18 हजार 386 विद्यार्थी पोर्टल पर पंजीयन करा चुके हैं, जिनमें अंडर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एनसीटीई पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हैं। विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article