शहर

Mathura में आग का गोला बनी कार, ड्राइवर समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

मथुरा में चलती कार अचानक से आग का गोला बन गई। कार सवार दो लोगों से कूदकर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Image

मथुरा में कार में लगी आग

Mathura News: मथुरा में चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे, जिन्होंने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। यह घटना दिल्ली आगरा हाईवे के थाना रिफाइनरी इलाके की है। कार सवार लोग दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे थे, तभी मथुरा पहुंचने पर रास्ते में गाड़ी में आग लग गई। जिसके देख स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी के आने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

घटना का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कार रोड पर खड़ी है और उसमें आग लगी हुई है। कार सवार दोनों लोग मौके पर गाड़ी से बाहर कूद गए और उनकी जान बच गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article