शहर

मुरादाबाद: बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, CCTV में कैद हुई घटना; कमजोर दिल वाले Video ना देखें

Moradabad News: यूपी के प्रमुख शहर मुरादाबाद से एक दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देंखे।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेकाबू कार ने 6-7 लोगों को कुचल दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि यह घटना कितनी भयानक थी। सड़क किनारे चल रहे लोगों को अचानक कार ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे उन्हें बचने का भी अवसर नहीं मिला। CCTV फुटेज आप वीडियो में देख सकते हैं।

घटना के समय लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी एक कार पीछे से आई और उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान एक बाइक सवार भी रॉन्ग साइड से आ रहा था और वह सड़क किनारे अपनी बाइक लेकर जा रहा था। लेकिन कार की टक्कर से वह 6-7 मीटर तक घिसटता चला गया। इस घटना में 6-7 लोगों के घायल होने की खबर है।

सड़क पर तेज से चल रही कार अचानक बाईं ओर यानी सड़क किनारे की ओर आती चली गई। ऐसा लग रहा था, जैसे ड्राइवर का कार पर कंट्रोल ही नहीं है। रॉन्ग साइड से आ रही जिस बाइक को इस बेकाबू कार ने टक्कर मारी वह 6-7 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार दोनों व्यक्ति उछलकर कार के बोनट पर गिरे और फिर सड़क पर जा गिरे। जिल तीन लोगों को कार ने पीछे से टक्कर मारी उनमें से दो तो तुरंत खड़े हो गए, लेकिन एक व्यक्ति को उठाकर ले जाना पड़ा, जबकि एक बाइक सवार को भी लोगों ने मिलकर उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद तुरंत लोग हरकत में आए और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना थाना मैनाठेर क्षेत्र मुरादाबाद-संभल रोड पर मौजूद जटपुरा की है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article