शहर

Ballia News: बलिया में नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Ballia News: बलिया के नरही थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला कर होटल रूम में ले जाकर बलात्कार किया गया। हालांकि, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है-

Image

बलिया में नाबालिग के साथ रेप (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Ballia News: बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी (कक्षा नौ की छात्रा) शनिवार को पढ़ने के लिए स्कूल गई थी।

होटल में लेजाकर किया दुष्ककर्म

पुलिस ने कहा कि इस दौरान चितबड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी उसका एक परिचित अरविंद रावत (21) उसे घुमाने का बहाना बनाकर स्कूल से एक होटल में ले गया तथा उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर अरविंद के विरुद्ध शनिवार रात में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ यौन मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी के अनुसार, आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी वीर द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना और निरीक्षण किया गया।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article