एजुकेशन

ICAI ने CA फाउंडेशन जनवरी 2027 मॉक टेस्ट सीरीज की तारीखों की घोषणा की, यहां से करें चेक

ICAI ने जनवरी 2027 में होने वाली CA Foundation परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी हैं। बोर्ड ऑफ स्टडीज (एकेडमिक) की ओर से ये टेस्ट 1 दिसंबर से आयोजित किए जाएंगे।

Image

ICAI CA फाउंडेशन जनवरी 2027 मॉक टेस्ट सीरीज की तारीख जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में होने वाली CA Foundation परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी हैं। बोर्ड ऑफ स्टडीज (एकेडमिक) की ओर से ये टेस्ट 1 दिसंबर से आयोजित किए जाएंगे। CA फाउंडेशन की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है, क्योंकि मुख्य परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को गति देने में मॉक टेस्ट का अभ्यास अहम भूमिका निभाता है, इससे अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद मिलती है और कमियों पर काम करनी की समझ भी विकसित होती है। इसके अलावा समय के अंदर पेपर हल करने का अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

दो सीरीज में होंगे मॉक टेस्ट

ICAI के अनुसार, मॉक टेस्ट दो सीरीज में कराए जाएंगे। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन यानी वर्चुअल मोड या ऑफलाइन यानी फिजिकल मोड में शामिल हो सकेंगे। टेस्ट का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

विषयसीरीज 1सीरीज 2
अकाउंटिंग1 दिसंबर14 दिसंबर
बिजनेस लॉ3 दिसंबर16 दिसंबर
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड7 दिसंबर18 दिसंबर
बिजनेस इकोनॉमिक्स9 दिसंबर21 दिसंबर

कहां मिलेंगे प्रश्नपत्र और आंसर की?

मॉक टेस्ट के प्रश्नपत्र तय तारीख पर दोपहर 1:30 बजे तक ICAI के BoS Knowledge Portal और BoS Mentoring and Training Portal पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छात्रों को प्रश्नपत्र डाउनलोड करके निर्धारित दो घंटे में हल करना होगा।

हर पेपर की आंसर की परीक्षा पूरी होने के 48 घंटे के अंदर जारी की जाएगी। इसकी मदद से छात्र अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे और यह समझ पाएंगे कि किस विषय में ज्यादा अभ्यास की जरूरत है।

जनवरी 2027 में कब होगी मुख्य परीक्षा?

ICAI के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, CA Foundation की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को होंगी। वहीं, CA Intermediate के ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 जनवरी को, जबकि ग्रुप 2 के पेपर 8, 10 और 12 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article