शहर

मेरठ की केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, हापुड़ से भी बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

मेरठ के धीरखेड़ा गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मेरठ के साथ ही हापुड़ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Image

Meerut Fire

Photo : ANI

Meerut Factory Fire: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री से उठता काला और जहरीला धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। फिलहाल आग लगने की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हापुड़ से बुलाई गईं दो दमकल गाड़ियां

आग की घटना धीर खेड़ा गांव में स्थित केमिकल फैक्ट्री में हुई। आग की भीषण लपटों को देखते हुए मेरठ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने नजदीकी जिले हापुड़ से भी दो दमकल गाड़ियों को मंगवाया। जिसके बाद दोनों जिलों की फायर ब्रिगेड की टीमों ने मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फैक्ट्री में तेजी से फैली आग

फायर विभाग के अधिकारी मनवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियों घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि फैक्ट्री में आग काफी फैल चुकी थी। लेकिन दमकल कर्मियों ने तेजी से काम करते हुए स्थिति को काबू कर लिया।

फैक्ट्री में ज्वलनशील रसायन के कारण बढ़ी आग

अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में ज्वलनशील रसायन मौजूद होने के कारण शुरुआत में आग बुझाने में काफी समस्या हुई। दमकल कर्मियों ने सावधानी बरतते हुए आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और इमारतों तक फैलने से रोक दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है, जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आग लगने की वजह पता करने के लिए पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article