शहर

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर; 3 लोगों की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हो गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : Times Now Digital

Mathura Road Accident: मथुरा में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक एक डबल-डेकर बस और एक कंटेनर ट्रक जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 25 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

कंडक्टर तेज रफ्तार में चला रहा था बस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब चार बजे राया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 111वें और 112वें किलोमीटर के बीच हुआ। इस हादसे में लखनऊ से आ रही बस एक्सप्रेसवे पर अपने आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। कुमार ने कहा, "शुरुआती जांच और घायल यात्रियों के बयानों से पता चलता है कि हादसे के समय बस को अधिकृत ड्राइवर नहीं चला रहा था। इसके बजाय, कंडक्टर स्टीयरिंग पर था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।" उन्होंने बताया कि कंटेनर अपनी तय लेन में चल रहा था, तभी तेज रफ्तार बस अचानक मुड़ी और पीछे से उससे टकरा गई। एसएसपी ने कहा कि हादसे की सही वजहों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

घायलों की हालत स्थिर

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बस ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर और एक यात्री के तौर पर हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने उनसे मुलाकात की। कुमार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घायलों के इलाज की देखरेख कर रहे हैं, साथ ही उनकी आगे की सुरक्षित यात्रा के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा, "किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है। उनमें से दो को फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें हर संभव बेहतर इलाज दिया जा रहा है।"

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article