शहर

हत्या या आत्महत्या? मथुरा में युवक-युवती की रहस्यमयी मौत, बंद कमरे में मिला शव

मथुरा के वृंदावन में एक बंद कमरे से युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। युवक फंदे पर लटका मिला, जबकि युवती का शव फर्श पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में यह वारदात हत्या और आत्महत्या की प्रतीत हो रही है।

Image

मथुरा में बंद कमरे में मिले दो शव

Photo : Times Now Digital

Mathura News: मथुरा जिले के वृंदावन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक बंद कमरे एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है। इस घटना से स्थानीय लोगों ने हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फंदे से लटका मिला युवक का शव

यह घटना वृंदावन के पानीघाट इलाके की है। जानकारी के अनुसार जब मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर का दृश्य देखा, जो बेहद चौंकाने वाला था। कमरे में युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। लेकिन युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था, जिसके गले पर निशान पाए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने युवती की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चला है। मामले की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम सबूत जुटाए।

किराए के मकान में रह रही थी युवती

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जमुनापार निवासी राधिका और छाता निवासी सुभाष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। जिसमें पड़ोसियों ने बताया कि युवती कई सालों से इस मकान में किराए पर रह रही थी और युवक के साथ इसके संबंध थे।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों के बारे में खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article