शहर

मुम्बई : बोईसर तारापुर MIDC के कारखाने में भीषण विस्फोट, दो किलोमीटर तक असर

बोईसर तारापुर एमआईडीसी के एन-74/1 प्लॉट नंबर पर स्थित केमेट इंडस्ट्रीज कंपनी के रिएक्टर में अचानक विस्फोट हो गया। भीषण धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Image

बोईसर तारापुर MIDC के कारखाने में भीषण विस्फोट

पालघर के बोईसर तारापुर एमआईडीसी स्थित एक कारखाने में जोरदार विस्फोट हुआ है। बोईसर तारापुर एमआईडीसी के एन-74/1 प्लॉट नंबर पर स्थित केमेट इंडस्ट्रीज कंपनी के रिएक्टर में अचानक विस्फोट हो गया। भीषण धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, विस्फोट का असर डेढ़ से दो किलोमीटर तक महसूस किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

तारापुर एमआईडीसी में औद्योगिक दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कारखाना प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण कामगारों की जान जोखिम में पड़ रही है। इस हादसे में दो कामगार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए बोईसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!