Jhansi Road Accident: यूपी के कई भागों में इन दिनों कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में, झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में सवारियां ले जा रही एक टैक्सी और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी में बैठे आठ लोग घायल हुए, जिनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। रात करीब 8:30 बजे टैक्सी मऊरानीपुर से सिमरधा गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई और टैक्सी के यात्री वाहन के अंदर फंस गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि भीषण कोहरे के कारण वाहन चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए और हादसा हो गया।
