शहर

कोलकाता: धू-धूकर जली बनियान फैक्ट्री, 30 दमकल की गाड़ियो ने पाया काबू

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एक बनियान फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे व्यापक तौर पर नुकसान की आशंका है। फिलहाल, दमकल की 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

Image

प्रतिकात्मक

कोलकाता: कोलकाता के दमदम इलाके में गुरुवार देर रात बनियान बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि जेसोर रोड पर सरोजनी नाइडू कॉलेज के समीप नागेरबाजार में देर रात तीन बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बनियान बनाने की फैक्टरी में आग बगल में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी से लगने का संदेह है और लपटों को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 30 गाड़ियों को लगाया गया है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आगे आए। आग पर काबू पाने के लिए चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

विस्फोट होने की खबर

अधिकारी ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली। अंदर से कुछ विस्फोट होने की भी खबरें थीं। हमारे अग्निशमन कर्मी इस पर काबू पाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आग ज्यादा नहीं फैली है और नियंत्रण में है। इसे पूरी तरह से बुझाने में कुछ समय और लग सकता है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। राज्य अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस भी घटनास्थल पर पहुंच कर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

कई गोदामों और छोटी विनिर्माण इकाइयों वाले इस क्षेत्र में आग को फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों के लिए अतिरिक्त चुनौतियां खड़ी हो गई। एहतियातन इलाके में बिजली आपूर्ति काट दी गई है। पूरे इलाके में घना धुआं फैला हुआ है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!