शहर

Maharashtra Rain: रायगढ़ में बांध टूटने से कई गांव डूबे, खंडाला में लैंडस्लाइड

महाराष्ट्र में इन दिनों लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते यहां रायगढ़ जिले में 30-35 साल पुराना बांध टूट गया, इससे 15 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। उधर खंडाला में हुए लैंडस्लाइड में एक की मौत हो गई है।

Image

रायगढ़ में बाध टूटने से गांव डूबे

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में इन दिनों Monsoon खूब मेहरबान है और लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते तमाम इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। गलियां, पार्क से लेकर क्या सड़क और क्या रेलवे ट्रैक सभी बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। कई पहाड़ी इलाकों से लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं तो मैदानी इलाकों में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। कुछ दिन पहले तक जिन इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे, वही इलाके अब बाढ़ के अथाह पानी में डूबे हुए हैं। हालात सरकारों की तरफ से मानसून से पहले किए गए दावों की भी पोल खोलते हैं। रायगढ़ जिले में 30-35 साल पुराना बांध टूंटने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। बाढ़ ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

गांवों में घुसा पानी, सड़क जलमग्न

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले की करजत तालुका में मोगराज ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबिवली गांव के पास 30-35 साल पुराना बांध टूट गया है। इस पुराने बांध के टूटने से बड़ी मात्रा में पानी गांव में घुस गया है। यहां के गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में डूब गई है। इससे मोगराज, राजपे, जमबुरुंग सहित करीब 15 गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है।

धान के खेतों में घुसा बाढ़ का पानी

बांध टूटने के कारण भारी मात्रा में बाढ़ का पानी यहां धान के खेतों में घुस गया है। पूरा इलाका जहां तक नजर जाती है, पानी में डूबा हुआ दिखाई पड़ रहा है। धान के खेतों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है। इधर प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को अलर्ट करते हुए अपील की है कि वह सुरक्षित जगहों पर रहें।

खंडाला में Landslide

खंडाला में भूस्खलन के बाद राहत व बचाव कार्य जारी

खंडाला में भूस्खलन के बाद राहत व बचाव कार्य जारी

पुणे जिले के खंडाला इलाके में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। यहां हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक और दर्दनाक हादसा हुआ। खंडाला नॉर्थ पॉइंट स्थित रस्टिक आइलैंड परिसर में लैंडस्लाइड की खबर है। यह लैंडस्लाइड लोनावला सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार हो रही बारिश के चलते हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया।

भयावह हैं लैंडस्लाइड के दृश्य

लैंडस्लाइड के बाद अपने एक लापता साथी को खोजने के लिए निकला एक सिक्योरिटी गार्ड भी यहां मृत पाया गया। बता दें कि भारी बारिश के कारण यहां के पहाड़ी इलाकों में लगातार लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी न होने पर ऐसे इलाकों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। घटनास्थल से सामने आए दृश्य लैंडस्लाइड की भयावहता को बयां कर रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article