शहर

यूपी में मानसून की धमाकेदार वापसी, 68 जिलों में बारिश का अलर्ट, अब कहर बरपाएगा मौसम!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 July 2026: यूपी में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। जिसके साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस पूरे हफ्ते बरसात का मौसम बना रहेगा।

Image

यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

उत्तर प्रदेश आज का मानसून अपडेट 08 July 2026: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। अधिकांश जिलों में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। आज सुबह भी गाजियाबाद, मथुरा समेत 15 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस बदले मौसम के कारण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई। हाथरस में तो कई फीट तक पानी भर गया, जिससे आवाजाही में लोगों को बहुत परेशानी हुई। मौसम विभाग ने इस हफ्ते बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना जताई है।

यूपी के 68 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के 68 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें से 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिनमें मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फिरोजाबाद, कासगंज और लखीमपुर खीरी शामिल है। शेष जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

यूपी में मानसून जोर पकड़ने की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना सक्रिय मौसम सिस्टम अब मध्य प्रदेश के करीब पहुंच गया है, जिसका असर यूपी के मौसम पर भी साफ नजर आने लगा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक यूपी के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश और गरज-चमक की भी संभावना है।

मथुरा में नाले ओवरफ्लो, हाथरस में कमर तक भरा पानी

यूपी में मंगलवार को भी राजधानी लखनऊ समेत 50 जिलों में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बरसात सोनभद्र में 31 मिमी दर्ज की गई, यह सामान्य 10.5 मिमी से 195 फीसदी अधिक है। इस दौरान मथुरा में भी काफी तेज पानी बरसा, जिससे नालों में ओवरफ्लो होने लगा। वहीं आज सुबह हाथरस में मूसलाधार बारिश से कमर तक पानी भर गया, जिसका बहाव भी काफी तेज था, जिसमें वाहन भी बहने लगे। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article