शहर

Gurugram Rain: बारिश से बेहाल गुरुग्राम, दिल्ली-जयपुर रूट पर लगा 3 किमी लंबा जाम

दिल्ली-एनसीआर में कल से ही जमकर बारिश हो रही है। इस बीच गुरुग्राम में NH-48 पर नरसिंहपुर के पास सड़क धंस गई। यहां दिल्ली-जयपुर रूट पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Image

बारिश से बेहाल गुरुग्राम, लगा कई किमी लंबा जाम

कल यानी मंगलवार 7 जुलाई से ही दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। अभी अगले कुछ दिनों तक पूरे NCR क्षेत्र पर बादल मेहरबान रहेंगे। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश अपने साथ मुसीबत भी लेकर आती है। ऐसा ही कुछ हुआ है गुरुग्राम में। मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से यहां कल तो लंबा जाम देखने को मिला ही, मुसीबतें आज यानी बुधवार 8 जुलाई को भी कम नहीं हुई हैं। यहां आज सुबह से ही तेज बारिश का असर साफ देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH 48) पर नरसिंहपुर इलाके में कल मेन रोड धंसने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया था और इसका असर आज भी दिख रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले हजारों वाहन घंटों तक रेंगते रहे। पिछले दो घंटे से जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तैयारियों के दावे हुए फुस्स

बारिश के बाद सड़क धंसने की घटना ने प्रशासन के प्री-मानसून तैयारियों के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि दावे फुस्स ही साबित हुए हैं। मंगलवार देर शाम हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ था। भले ही ज्यादातर इलाकों से पानी अब काफी हद तक निकल चुका है, लेकिन पीछे छूटे गड्ढे और धंसी सड़कें लोगों के लिए नई मुसीबत बन गए हैं।

सड़कों पर लगा लंबा जाम

हालात को देखते हुए सामान्य पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। प्रभावित हिस्से पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। इसके बावजूद हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई देखी जा सकती है। ऑफिस जाने वाले लोगों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों को भी भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, आज गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम दिया गया है।

NH-48 पर सबसे ज्यादा दिक्कत

गुरुग्राम में बारिश के बाद आज भी कई जगहों पर सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। कहीं सड़क धंस रही है तो कहीं भारी वाहनों के गुजरने से बसें फंस रही हैं। सबसे ज्यादा असर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर देखने को मिला है, जो दिल्ली और जयपुर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर गुरुग्राम के बुनियादी ढांचे, जल निकासी व्यवस्था और मानसून से पहले की जाने वाली तैयारियों की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज