शहर

Pune News: महाराष्ट्र में हैवानियत की हदें पार, 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार; सरकार क्या बोली?

Junnar Minor Rape Case: पुणे के जुन्नार में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या। पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन दिया।

Image

Pune News: महाराष्ट्र में हैवानियत की हदें पार, 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार; सरकार क्या बोली?

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर जुन्नार तहसील के पिंपलवाड़ी गांव में हुई और 25 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह दिहाड़ी मजदूर है।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घटना को 'बेहद चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए पुलिस को मामले की गहन जांच करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पवार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में कराने का आग्रह करेंगी।

पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी और बच्ची एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी और बच्ची एक ही इलाके में रहते थे और एक ही समुदाय से थे।

अमरूद देने का झांसा देकर बच्ची को ले गया हैवान

गिल ने बताया कि दोपहर में बच्ची जब घर में टीवी देख रही थी, तभी आरोपी उसके घर गया और अमरूद देने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। वह बच्ची को पास के एक खेत में ले गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

शाम तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और बाद में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में बच्ची आरोपी के साथ दिखाई दी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल किया और पुलिस को गन्ने के खेत में घटनास्थल दिखाया। बाद में बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गिल ने बताया, 'मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।' महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल से फोन पर बात कर मामले की जांच की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले की पारदर्शी और गहन जांच करने तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

उन्होंने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष आग्रह करूंगी कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में कराई जाए, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।' पवार ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और वह जल्द ही गांव जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article