शहर

Chandrapur: रेप-हत्या का आरोपी था युवक, पुलिस हिरासत में लगा ली फांसी; जानें पूरा मामला

दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति को 26 जून को आनंदवन में अपनी प्रेमिका के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जानिए पूरा मामला-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले में दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह रविवार को इसकी जानकारी दी। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे वारोरा पुलिस थाने की है, जहां कोली शौचालय में गया और उसने जूते के फीते का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। इसे लेकर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेप और हत्या का था आरोपी

एक अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय समाधान कोली सुबह करीब साढ़े आठ बजे वारोरा पुलिस थाने के शौचालय में फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को 26 जून को आनंदवन में अपनी प्रेमिका के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे चार जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

पुलिस हिरासत में लगा ली फांसी

अधिकारी ने बताया, "कोली शौचालय में गया और उसने जूते के फीते का फंदा बनाया और फांसी लगा ली।" उन्होंने कहा, "हमने विभागीय जांच शुरू कर दी है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीआईडी) को सौंप दिया जाएगा।"

इनपुट- भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article