बिजनेस

Upcoming IPOs: साल के आखिर में बड़ा धमाका! Carlsberg और Cult.fit समेत 29 कंपनियां जुटाएंगी ₹42000 करोड़

तकरीबन पूरे साल शेयर बाजार ईरान-अमेरिका युद्ध और क्रूड की बढ़ी हुई कीमतों के चलते लड़खड़ाता रहा। लेकिन, साल के अंत में बाजार में रिकवरी आई है। इसका असर प्राइमरी मार्केट में भी दिख रहा है। फिलहाल, दिसंबर में 29 कंपनियां लिस्ट हो सकती हैं।

Image

अगले महीने लगेगी आईपीओ की झड़ी

Upcoming IPOs December 2026 : भारतीय शेयर बाजार के लिए नवंबर का महीना जबरदस्त रिकवरी वाला साबित हुआ है। हालांकि, इस दौरान प्राइमरी मार्केट में सुस्ती देखने को मिली। लेकिन, अब अगले महीने में बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है, क्योंकि दिसंबर में 29 कंपनियां बाजार से करीब ₹42,000 करोड़ जुटाने के लिए लिस्टिंग की तैयारी कर रही हैं।

दिसंबर से पहले कतार में लगी बड़ी कंपनियों में कार्ल्सबर्ग इंडिया (Carlsberg India) सबसे बड़ा करीब ₹6,650 करोड़ का आईपीओ ला सकती है। इसके अलावा Avaada Electro ₹6,000 करोड़ और Cult.fit ₹4,000 करोड़ का इश्यू ला सकती हैं। इसके अलावा मार्केट जानकारों के मुताबिक Svatantra Microfin और Encube Ethicals भी करीब ₹3,000-₹3,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं।

दिसंबर में आने वाले बड़े IPO की लिस्ट

Top Upcoming IPOs In December 2026 : निवेशकों के लिए साल के अंत में कई बड़े सेक्टर की कंपनियों में पैसा लगाने का मौका रहेगा। प्रमुख कंपनियों और उनके संभावित इश्यू साइज का पूरा ब्योरा नीचे दिया गया है।

रैंककंपनी का नाम (Company)अनुमानित IPO साइज (₹ करोड़)
1Carlsberg India₹6,650 करोड़
2Avaada Electro₹6,000 करोड़
3Cult.fit₹4,000 करोड़
4Sembcorp Green Infra₹3,750 करोड़
5Encube Ethicals₹3,000 करोड़
इसके अलावा Zepto, Razorpay और PhonePe के IPO पर भी निवेशकों की नजर है। पिछले दिनों लगातार बाजार के कमजोर प्रदर्शन के चलते Zepto, Razorpay और PhonePe जैसे बड़े टेक आईपीओ पीछे खिसकते दिखे हैं।

    FII की वापसी से बदला निवेशकों का मूड

    AI Bubble Burst जैसी स्थिति बनने से जहां ग्लोबल इक्विटी मार्केट में बिकवाली हावी है। वहीं, तमाम निवेशक अब भारतीय बाजार का रुख कर रहे हैं। खासतौर पर नवंबर में अब तक FII ने 1.22 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की है। इसकी वजह से अब भारतीय बाजार को लेकर तमाम निवेशकों का मूड बदलता दिख रहा है। हालांकि, यहां यह बात भी ध्यान में रखनी होगी कि जब सितंबर और अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से धड़ाधड़ बिकवाली की थी, उस दौरान सितंबर और अक्टूबर प्राइमरी मार्केट में ऐतिहासिक साबित हुए। अक्टूबर में FII ने जहां ₹34,843 करोड़ की बिकवाली की थी। वहीं, इसी महीने में Jio Platforms yfके देश के सबसे बड़े आईपीओ के दौरान FPI ने प्राइमरी मार्केट में ₹9,722 करोड़ का निवेश किया था।

    252 कंपनियों की पाइपलाइन

    इस साल अक्टूबर तक कंपनियां IPO के जरिए करीब ₹1.58 लाख करोड़ जुटा चुकी हैं, जबकि इस दौरान सेकेंडरी मार्केट काफी हद तक सुस्त रहा था। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि कंपनियां बाजार के पूरी तरह अनुकूल होने का इंतजार नहीं कर रही हैं, बल्कि मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रोथ वाली कंपनियों को निवेशकों का पूरा समर्थन मिल रहा है। NSE/BSE और SEBI के डेटा के मुताबिक देश में IPO की पाइपलाइन बेहद मजबूत है। करीब 252 कंपनियां बाजार से लगभग ₹4.5 लाख करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं। इनमें से 121 कंपनियों को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल चुकी है और वे सही मौके का इंतजार कर रही हैं।

    डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article