शहर

चोराबाड़ी में टूटा Glacier, फिर खाई में समा गया बर्फ का गुबार; देखें Video

रविवार को चोराबाड़ी की पर्वत शृंखलाओं में ग्लेशियर टूट गया। वहां मौजूद भक्तों ने इस दृष्य को कैमरे में कैद कर लिया है। वीडियो में इस अनोखे प्राकृतिक दृश्य को साफ देखा जा सकता है। इससे किसी को कोई हानि नहीं हुई है-

Image

केदारनाथ में टूटा ग्लेशियर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • चोराबाड़ी में टूटा ग्लेशियर
  • भक्तों ने बनाया Video
  • गहरी खाई में समाया ग्लेशियर



Amarnath Dham: रविवार को चोराबाड़ी की पर्वत शृंखलाओं में ग्लेशियर टूट गया। जिससे बर्फ का गुबार उठा और फिर कुछ देर बाद गहरी खाई में गिर गया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया। जिससे यह प्राकृतिक दृश्य कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में इस अनोखे प्राकृतिक दृश्य को साफ देखा जा सकता है। मंदिर में मौजूद भक्तजन इसे देखते ही रह गए। वहीं कई तीर्थयात्रियों ने इसे हमेशा के लिए कैमरे में कैद कर लिया। पिछले साल भी जून माह में ग्लेशियर टूटने की खबर आई थी।

टूटते हुए ग्लेशियर का वीडियो

विडियो केदरानाथ के चोराबाड़ी की पर्वत शृंखलाओं का है। आप इस वीडियों में ग्लेशियर को टूटता हुआ देख सकते हैं। टूटता हुआ ग्लेशियर धीके-धीरे पर्वत शृंखलाओं से गुजरते हुए वहां मौजूद गहरी खाई में समा गया। लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

ये भी पढ़ें -

यात्रियों ने बनाई वीडियो

आप देख सकते हैं कि यह देखने में कितना अद्भुत नजर आ रहा। पर्वतों से उतरा हुआ कैसे गहरी खाई में छिपा जा रहा है। वहीं आपदा प्रबंधन ने लोगों कहा कि इससे किसी को कई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं यह दृश्य करीब सुबह 5 बजे का है। आपको बता दें कि पिछले साल भी मई औ जून महीने में चौराबाड़ी से लगे कंपेनियन में करीब 5 बार ग्लेशियर एरिया में ग्लेशियर टूटा था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article