शहर

महंत नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी आई सामने, चंदा चोरी को बताया पाप; कड़ी कार्रवाई की मांग

अयोध्या में राम मंदिर चोरी मामले के बीच महंत नृत्यगोपालदास के लेटरहेड पर एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस चिट्ठी में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हस्तक्षेप की अपील की गई है।

Image

महंत नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी आई सामने, चंदा चोरी को बताया पाप; कड़ी कार्रवाई की मांग

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी और अनियमितता के आरोपों के बीच महंत नृत्यगोपालदास का बड़ा बयान सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास के लेटरहेड पर लिखी एक चिट्ठी सामने आई है, जिस पर आज यानी सोमवार 6 जुलाई की तारीख लिखी हुई है।

इस चिट्ठी में महंत नृत्यगोपाल दास की तरफ से चंदा चोरी के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की गई है।

महंत नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी

महंत नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी

आज की तारीख से जारी इस हस्तलिखित चिट्ठी में लिखा गया है कि श्री रामलला सरकार के मंदिर में हुई 'दान-चोरी' से करोड़ों श्रद्धालु आहत हैं। पत्र में इसे 'पाप' बताते हुए कहा गया है कि दोषियों को कठोर से कठोर दंड मिलनी चाहिए। चिट्टी में महंत की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया गया है कि इस मामले में शामिल लोगों को बख्शा न जाए और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। साथ ही अपील की गई है कि भगवान के नाम पर होने वाले मामलों को किसी भी तरह की निजी या राजनीतिक लाभ-हानि से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

हालांकि, इस चिट्ठी की प्रामाणिकता और आधिकारिक पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत अभी नहीं करता है। यह भी साफ नहीं है कि चिट्ठी स्वयं महंत नृत्यगोपाल दास ने लिखी है या उनकी ओर से जारी की गई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राम मंदिर में चंदा चोरी और दान के प्रबंधन को लेकर विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले को लेकर विभिन्न पक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यह चिट्ठी भी बहस का नया विषय बन गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संबंधित आरोपों की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article