शहर

Greater Noida: महागुन मायवुड्स सोसायटी में पानी को लेकर हंगामा, 2 दिन से सप्लाई ठप; सड़क पर उतरे निवासी

Greater Noida Water Crisis: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में दो दिनों से पानी की पर्याप्त सप्लाई बाधित होने के कारण निवासी सड़क पर उतर आए। लोगों ने सोसायटी प्रबंधन पर समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया और स्थायी समाधान की मांग की है।

Image

दो दिन से पानी की सप्लाई ठप (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Greater Noida Water Crisis: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने से निवासी परेशान हैं। पानी की किल्लत के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के चलते निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द पानी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

32 टावरों में रहने वाले हजारों लोग प्रभावित

महागुन मायवुड्स सोसायटी में कुल 32 टावर हैं, जहां हजारों लोग निवास करते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि दो दिनों से पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है, लेकिन अब तक इसका कोई प्रभावी समाधान नहीं किया गया। इससे सोसायटी के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

निवासियों का आरोप है कि समस्या के बावजूद सोसायटी प्रबंधन की ओर से कोई पर्याप्त कदम नहीं उठाया गया। लोगों का दावा है कि प्रबंधन से जुड़े कई जिम्मेदार लोगों के फोन भी बंद हैं। इससे पानी की समस्या को लेकर शिकायत और समाधान की प्रक्रिया और मुश्किल हो गई है।

मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद पानी की किल्लत

प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि वे हर महीने भारी-भरकम मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधा के तौर पर पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। पानी की कमी के चलते परिवारों को रोजमर्रा के जरूरी कामों में काफी समस्या हो रही है।

तत्काल सप्लाई बहाल करने की मांग

निवासियों ने सोसायटी प्रबंधन से जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है। साथ ही लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article