शहर

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में कल से, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Madhya Pradesh Travel Mart 2026: मध्य प्रदेश की पर्यटन विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए भोपाल में 7 से 10 अक्टूबर तक 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को सातवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे, जिसमें 34 से अधिक देशों के 100 से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधि और देशभर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Image

एमपीटीएम 2026 से मध्य प्रदेश के पर्यटन को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhya Pradesh Travel Mart 2026: भोपाल में 7 से 10 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM 2026) का सातवां संस्करण आयोजित किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में होने वाला यह आयोजन मध्य प्रदेश के पर्यटन को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के साथ निवेश, रोजगार और स्थानीय पर्यटन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को मार्ट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी करेंगे।

10 हजार से अधिक पूर्व-निर्धारित B2B बैठकें होंगी

आयोजन में विश्व के 34 से अधिक प्रमुख देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि और पर्यटन स्टेकहोल्डर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, यूएई और अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। वहीं, 15 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 180 से ज्यादा घरेलू टूर ऑपरेटर भी भाग लेंगे। मार्ट की सबसे बड़ी खासियत 10 हजार से अधिक पूर्व-निर्धारित B2B बैठकें होंगी। इसके जरिए होटल, रिसॉर्ट, हेरिटेज प्रॉपर्टी, होमस्टे और एडवेंचर पर्यटन से जुड़े 355 स्थानीय हितधारकों की मुलाकात राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, टूर ऑपरेटरों, होटल समूहों और ट्रैवल एजेंसियों से कराई जाएगी।

पर्यटन स्थलों पर 1,000 AI-सक्षम QR कोड बोर्ड लगाने की योजना

आयोजन के दौरान करीब 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों और समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है। इनमें 14 पर्यटन परियोजनाओं के लिए 252 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ अवार्ड शामिल हैं। सीहोर के रामगढ़ में 848.40 करोड़ रुपये की लागत से गोल्फ कोर्स, गोल्फ विला, वेलनेस रिसॉर्ट और लग्जरी होटल विकसित करने की परियोजना भी प्रस्तावित है। इससे करीब 920 प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। MPTM में पर्यटन कौशल, ग्रामीण होमस्टे, बाइकिंग, एडवेंचर और मोटरस्पोर्ट्स पर्यटन, फिल्म पर्यटन, स्मार्ट टूरिज्म और विरासत संरक्षण को लेकर 12 रणनीतिक समझौते किए जाएंगे। 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 1,000 AI-सक्षम QR कोड बोर्ड लगाने की योजना भी है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा

10 अक्टूबर को प्रदर्शनी आम नागरिकों, विद्यार्थियों और पर्यटन संस्थानों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क खुलेगी। विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट को जर्मन, स्पेनिश, फ्रेंच और जापानी भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोजन के बाद 200 से अधिक विशेषज्ञ 16 FAM Trips के जरिए खजुराहो, ओरछा, मांडू, कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, उज्जैन, ओंकारेश्वर, पचमढ़ी समेत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article