क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ एक पारी से तोड़ दिया सहवाग के छक्कों का महारिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Sehwag Record: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 92 रनों की पारी में 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके साथ वह दलीप ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

Image

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड (फोटो साभार- BCCI/X)

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Sehwag Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में तहलका मचा दिया है। ईस्ट जोन के इस युवा ओपनर ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 92 रन की पारी से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बेंगलुरु में खेली गई इस पारी में वैभव ने 7 छक्के लगाए और वीरेंद्र सहवाग का महा रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। दरअसल, वैभव ने सोमवार को सिर्फ 42 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह दलीप ट्रॉफी इतिहास की सबसे तेज और सबसे कम उम्र में लगाई गई फिफ्टी बन गई। उनकी उम्र इस समय 15 साल 157 दिन है। उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 1968 में लक्ष्मण सिंह ने 16 साल की उम्र में फिफ्टी लगाई थी।

वैभव ने छक्कों से किया धमाका

वैभव सूर्यवंशी ने असली धमाका छक्कों से किया। उन्होंने अपनी 92 रनों की पारी में 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके साथ वह दलीप ट्रॉफी के एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 छक्के लगाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैं, जिनके नाम एक पारी में 9 छक्के हैं।वहीं, वैभव ने 7 छक्कों के साथ इस लिस्ट में एंट्री ली है और दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। सहवाग ने दलीप ट्रॉफी में एक पारी में 6 छक्के लगाए थे, जिसे वैभव ने एक ही पारी में तोड़ दिया।

छक्का मारकर ही पूरी की हाफ सेंचुरी

वैभव की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने छक्का मारकर ही अपनी फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने आते ही अटैक शुरू कर दिया था। पहली ओवर में दो चौके लगाए, फिर लगातार छक्के जड़े। बीच में एक बार उनका कैच भी छूटा, तब वह 40 रन पर थे। वह आउट समझकर चल भी दिए थे, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि वह शतक से चूक गए। हर्ष दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह डीप मिड विकेट पर आउट हो गए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article