शहर

आपके शहर में है 'काला ताजमहल', जानिए इस मशहूर इमारत के बारे में सबकुछ

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक काला ताजमहल है। ऐसा कहा जाता हैं कि शाहजहां को आगरा में ताज महल बनाने का आइडिया काला ताजमहल देखकर ही आया था। हालाँकि, इसमें कितनी सच्चाई है इसका कोई प्रमाण नहीं है।

Image

काला ताजमहल

Kala Tajmahal: ताजमहल का नाम सुनते ही दिमाग में आगरा की इस खूबसूरत इमारत की तस्वीरें घूमने लगती है। अपने अंदर मुगल इतिहास को समेटे प्रेम की यह निशानी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल इस इमारत के बारे में न जाने कितनी सदियों से इसका नाम सुनते आ रहे हैं। ताज महल को शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में बनवाया था। आगरा की शान इस इमारत की खूबसूरती चांदनी रात देखने लायक होती है। लेकिन, आपने कभी सोचा कि इस ताजमहल को बनाने का ख्याल शाहजहां को कैसे आया होगा ? अगर नहीं, तो इसके लिए आपको प्यार की दूसरी निशानी के बारे में जानना होगा। भले ही यह सफेद संगमरमर से नहीं तराशी गई है। लेकिन, इसका अस्तित्व शाहजहां द्वारा बनवाई गई ताजमहल से बहले का है। तो आइए आज जानते हैं इस ताजहमल के इतिहास।

एमपी का काला ताजमहल

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक काला ताजमहल है। यह ताजमहल एमपी के रेलवे स्टेशन से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो फारसी इस्लामी और भारतीय वास्तुकला का सबसे शानदार उदाहरण हैं। यह ताजमहल भले ही काला है लेकिन, इसके चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आपको बता दें कि यह शाह नवाजखान का मकबरा है। ऐसा कहा जाता हैं कि शाहजहां को आगरा में ताज महल बनाने का आइडिया काला ताजमहल देखकर ही आया था। हालाँकि, इसमें कितनी सच्चाई है इसका कोई प्रमाण नहीं है।

नायाब है इमारत है काला ताजमहल

आगरा के ताजमहल की तरह इसे सफेद और खूबसूरत संगमरमर से तो नहीं बनाया गया है। काला ताजमहल काले पत्थर से बना है। यह आपको दूस से तो इतनी सुंदर नहीं लगेगी, लेकिन, जब आप इसे पास से देखेंगे तो पता चलेगा कि यह अपने समय कितना सुंदर रहा होगा। यह आगरा के ताजमहल जितना खूबसूरत तो नहीं है, मगर यह अपने आप में एक नायाब इमारत है।

शाहनवाज खान और उनकी बीवी की मजार

एमपी के इस ताजमहल को आधा काले पत्थर से है और इसके गुंबद ईंट और चूने से बनाए गए हैं। इसकी अंदर की गई नक्कशी देखने लायक है, जो ईरानी कला का एक बेहतरीन नमूना है। ये खूबसूरत स्मारक ताज के आकार में बनाया गया है, लेकिन यह काफी छोटा है। इसे एक बगीचे के बीचों-बीच बनाया गया है। यहां शाहनवाज खान और उनकी बीवी की मजार है।

काले ताजमहल से जुड़ी जानकारी

काले ताजमहल में शाहनवाज खान की बेगम की कब्र है।

काला ताजमहल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे टेक खुला रहता है।

काल ताजमहल बुधवार को बंद रहता है।

एमपी का काला ताजमहल चाकौर आकार का है।

यह देखने में गुम्मद जैसा है और बगीचे से घिरा हुआ है।

इसकी दीवारों में सुंदर आकृतियां बनाई गयी हैं।

काला ताजमहल आगरा के ताजमहल से काफी छोटा है।

काले रंग के पत्थरों से बने होने की वजह से इसे काला ताजमहल के कहते हैं।

कौन थे शाहनवाज खान ?

शाहनवाज खान अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे थे। मध्यप्रदेश में स्थित इस खूबसूरत ताजमहल में शाहनवाज खान का मकबरा बनाया गया है। कहा जाता है कि 44 साल की उम्र में शाहनवाज खान की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे दफनाया गया था। शाहनवाज खान की मौत के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें बगल में तफनाया गया। साल 1622 से 1623 ईस्वी के बीच यहां काले ताज महल का निर्माण कराया गया था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article