लखनऊ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में राशन की दुकानों पर मिलेंगी रोजमर्रा की चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 09:36 PM IST

UP News: योगी सरकार के आदेश के तहत ​उचित दर की दुकानों पर गुड़, घी, नमकीन, पैक सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े (होजरी), राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, ताला, रेनकोट बिकेगा।

Image

CM Yogi Adityanath

Photo : BCCL

UP News: उत्तर प्रदेश में अब राशन की दुकानों पर रोजमर्रा की चीजें भी मिलेंगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किए हैं, जिसके बाद बीते बुधवार को सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद यूपी की उचित दर की दुकानों पर अब दूध, ब्रेड, मसाले, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, छाते और टॉर्च जैसी 35 जनउपयोगी वस्तुएं मिलेंगी।

उचित दर की दुकानों से अब उक्त सामान के साथ गुड़, घी, नमकीन, पैक सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े (होजरी), राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, ताला, रेनकोट बिकेगा। साथ ही वॉल हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला बार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन और जूट की रस्सी, प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला) और प्लास्टिक की बाल्टी, मग और छन्नी की बिक्री भी उचित दर विक्रेता कर सकेंगे।

बेबी केयर उत्पाद भी मिलेंगे

योगी सरकार के आदेश के तहत उचित दर की दुकानों पर हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर और बेबी केयर उत्पाद जैसे डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन भी मिलेंगे, जिससे आम आदमी को अब एक ही दुकान पर राशन के साथ इन तमाम चीजों का फायदा मिल सकेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article