लखनऊ

यूपी में बसों का सफर होगा अपग्रेड, पार्किंग भी होगी आसान; योगी कैबिनेट ने दी निजी टर्मिनलों को हरी झंडी

यूपी सरकार की मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें 'यूपी स्टेज कैरेज बस टर्मिनल नीति-2025' को हरी झंडी मिली। जिसके तहत निजी बस अड्डे खोलने की मंजूरी दी गई है। साथ ही पार्किंग के लिए नए नियम भी लागू किए जाएंगे।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश में अब निजी निवेशक भी बस अड्डे और टूरिस्ट बस पार्क का निर्माण कर सकेंगे। यूपी सरकार ने 'स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क नीति 2025' को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें इस नीति को मंजूरी दी गई। जिसके तहत यूपी के सभी जिलों में अब निजी बस अड्डे खोले जा सकेंगे। इससे बसों की पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।

डीएम की अगुवाई में बनेगी कमेटी

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि बसों की पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए इस नीति को बनाया गया है। इसके तहत हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में नियामक प्राधिकरण गठित की जाएगी। यह कमेटी निजी बस टर्मिनल बनाने के लिए आवेदन मांगेगी। इसमें आवदकों के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि इस नीति के तहत एक जिले में दो से ज्यादा और प्रदेशभर में 10 से अधिक निजी टर्मिनल नहीं बनाए जाएंगे। जिन्हें चलाने के लिए निजी संस्थाओं को 10 साल तक ही अधिकार दिए जाएंगे। इस दौरान उनका काम संतोषजनक रहा, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

आवेदकों के लिए जरूरी शर्तें

  • कम से कम दो एकड़ जमीन होनी चाहिए।
  • 50 लाख रुपये की संपत्ति होनी चाहिए।
  • पिछले वित्तीय वर्ष में दो करोड़ का कारोबार होना चाहिए।

पार्किंग के लिए नए नियम

कैबिनेट मीटिंग में उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में एक जैसे पार्किंग नियम लागू करने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा बैठक में कर्मचारियों के तबादले की नीति पर भी मंजूरी मिली। जिसके तहत अब सभी तबादले 15 मई से 15 जून के बीच ही किए जाएंगे। यूपी सरकार ने अडानी पॉवर लिमिटेड से बिजली खरीदने का भी फैसला लिया है, जिससे करीब 2,958 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article