लखनऊ

होने वाले दामाद के प्यार में पड़ी महिला; बेटी ने भी दिया साथ, फोन की बातचीत से हुई Love Story की शुरुआत

शाहजहांपुर के देवकली गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक विधवा मां ने अपनी बेटी के लिए वर खोजते-खोजते खुद ही प्रेम में पड़कर विवाह कर लिया। इस शादी में बेटी ने भी अपनी मां का पूरा समर्थन किया और उसके नए जीवन की शुरुआत को शुभकामनाएं दीं।

Image

महिला ने अपने होने वाले दामाद से की शादी

Photo : Times Now Digital

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के देवकली गांव में एक अलबेली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक विधवा महिला, जो अपनी बेटी के लिए अच्छे लड़के की तलाश में थी, खुद ही अपने होने वाले दामाद के प्यार में पड़ गई और उससे शादी कर बैठी। इस अनोखी शादी में बेटी ने भी अपनी मां का पूरी साथ दिया और मां को उसके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका था, और वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी। जब बेटी विवाह योग्य हुई, तो मां ने उसके लिए वर खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई उपयुक्त रिश्ता नहीं मिला। इसी दौरान शाहजहांपुर के एक गांव में एक युवक उन्हें अपनी बेटी के लिए सही लगा। रिश्ते की बातचीत के बाद दोनों में फोन पर संपर्क बढ़ा, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया। अंत में महिला ने खुद ही युवक से विवाह करने का फैसला लिया।

प्रेम प्रसंग बना चर्चा का विषय

इस शादी की खबर गांव में फैलते ही हलचल मच गई, और यह प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीण इस अनोखी घटना से चकित रह गए, लेकिन बेटी ने अपनी मां के फैसले का समर्थन किया और उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article