लखनऊ

UP: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने बनाई नवरात्र फोर्स, लव जिहाद रोकने के लिए मैदान में उतरेगी ये Force

नवरात्र फोर्स बनाकर 9 शक्तियों के साथ महिलाएं देश भर में की अन्य महिलाओं और बच्चियों को लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसी साजिशों के बारे में सचेत करेंगी। खास तौर पर स्कूल जाने वाली बच्चियों को लव जिहाद के नेटवर्क के बारे में बताया जाएगा ताकि वो इसका शिकार न होने पाएं।

Image

UP: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने बनाई नवरात्र फोर्स, लव जिहाद रोकने के लिए मैदान में उतरेगी ये Force

UP: यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार सख्त है और इस संबंध में कानून भी अमल में है, लेकिन बावजूद इसके यूपी के अलग-अलग हिस्सों से धर्मांतरण के मामले सामने आते रहते हैं। बलरामपुर, कुशीनगर और बरेली में तो संगठित तौर पर चल रहे अवैध धर्मांतरण के नेक्सस का खुलासा हो चुका है। अब हिन्दू संगठनों ने भी अपने स्तर पर धर्मांतरण के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने नवरात्र में 9 दिव्य शक्तियों की प्रेरणा से नवरात्र फोर्स का गठन किया है। इस फोर्स से जुड़ी शक्ति स्वरूप महिलाओं को कलावा पहना कर इस अभियान से जोड़ा गया है। ऑपरेशन कलावा अभियान शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान से महिलाओं और बच्चियों को जोड़कर उन्हें संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान के तहत लव जिहाद छेड़खानी जैसी घटनाओं से सचेत किया जाएगा।

विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर ऑपरेशन कलावा से महिलाओं को जोड़ा जाएगा

नवरात्र फोर्स बनाकर 9 शक्तियों के साथ इस अभियान में शामिल होने वाली महिलाएं देश भर की अन्य महिलाओं और बच्चियों को लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी साजिशों के बारे में सचेत करेंगी। खास तौर पर स्कूल जाने वाली बच्चियों को लव जिहाद के नेटवर्क के बारे में बताया जाएगा ताकि वो इसका शिकार न होने पाएं। शंख के उद्घोष और जय भवानी के जयकारों के बीच आज विष हिन्दू रक्षा परिषद ने इन महिलाओं को कलावा बांधकर संकल्प भी दिलाया है । ये महिलाएं देश भर में अलग-अलग हिस्सों में जाकर महिलाओं बच्चियों को कलावा बांधकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी।

काउंसलिंग सेंटर पीड़िताओं को ट्रॉमा से उबारने में करेगा मदद

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इस अभियान के दौरान सामने आने वाली पीड़िताओं के लिए एक काउंसलिंग सेंटर भी बनाया है। लखनऊ में बने इस काउंसलिंग सेंटर में एक्सपर्ट बिठाए जायेंगे, जो ऑपरेशन कलावा के दौरान इन मामलों में फंसी पीड़िताओं की काउंसिलिंग करेंगे। कई बार इस तरह की घटनाओं की शिकार हुई महिलाओं और बच्चियों को इनके जाल से बाहर निकलना मुश्किल होता है। ऐसी पीड़िताओं को एक्सपर्ट की सहायता से मोटिवेट किया जाएगा।

कई जिलों में फैले धर्मांतरण के नेटवर्क पर एटीएस कर चुका स्ट्राइक

यूपी में बलरामपुर में धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क छांगुर की अगुवाई में चल रहा था। जिस पर यूपी एटीएस का एक्शन चल रहा है। इस मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ईडी भी इस मामले की जांच में शामिल है। छांगुर की कई संपत्तियां जब्त की जा चुकी है। विदेशों से मिल रही फंडिंग पर भी अहम जानकारियां एजेंसियों के हाथ लगी है। बरेली और कुशीनगर में भी ऐसे ही एक नेटवर्क का खुलासे हो चुका है, जिस पर एसटीएफ और एटीएस की टीम कार्यवाही कर रही है।

Manish Yadav
मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें
End of Article