लखनऊ

योगी सरकार ने बदले इतने डीएम-सीडीओ, देखें लिस्ट किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 01:56 PM IST

यूपी में कई जिलों के डीएम और सीडीओ के तबादले हुए हैं. 2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार महाराजगंज से बाराबंकी का जिलाधिकारी और आईएएस अनुनय झा को महाराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Image

योगी सरकार ने ट्रांसफर किए कई डीएम-सीडीओ

Photo : ANI

लखनऊ: योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर दौड़ी है। सरकार ने ताबड़तोड़ तबादले करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारी और सीडीओ के ट्रांसफर किए हैं। इसने बाराबंकी, झांसी, फतेहपुर, सुल्तानपुर, महाराजगंज और बरेली के जिलाधिकारी बदले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुल्तानपुर में चिकित्सक हत्याकांड के बाद जिले के डीएम का ट्रांसफर किया गया है।

सरकार की लिस्ट के अनुसार 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, जो कि नगर आयुक्त मथुरा थे, उन्हें महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का डीएम बनाकर भेजा गया है।

इन अधिकारियों का यहां हुआ ट्रांसफर

वहीं 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली के जिलाधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, बलिया के सीडीओ आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया है। इसके अतिरिक्त 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी डीएम के पद से हटाकर झांसी का डीएम बनाया गया है।

आईएएस सी इंदुमती बनीं फतेहपुर की डीएम

आईएएस सी इंदुमती को फतेहपुर और आईएएस कृतिका ज्योत्सना को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। ऐसे में लंबे समय से एक ही जिले में जमें आईएएस रैंक के अधिकारियों में तबादले को लेकर खलबली मची है। अभा कयास लगाए जा रहे हैं कि और भी अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article