एजुकेशन

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक मिलेगा मासिक स्टाइपेंड

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (North Eastern Region) में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Image

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (North Eastern Region) में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 95 पद हैं, जिनमें 31 ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 31 डिप्लोमा अप्रेंटिस और 33 ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28 जुलाई 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन की योग्यता

इन पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक, डिप्लोमा या एनसीवीटी मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और आवश्यक होने पर इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

युवाओं के लिए शानदार मौका

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यह अप्रेंटिसशिप उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जो एविएशन सेक्टर में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। यह अनुभव भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करना है आवेदन

आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा अभ्यर्थियों को NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर तथा आईटीआई अभ्यर्थियों को NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article