वेब सीरीज

Exclusive: 'अब ये इतिहास का हिस्सा बन चुका है'- Satluj के ओटीटी से हटने पर कंवलजीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2026, 09:01 AM IST

Kanwaljit Singh on Diljit Dosanjh And Movie: एक्टर कंवलजीत सिंह ने Zoom को दिए इंटरव्यू में फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाने पर रिएक्शन दिया है। साथ ही साथ उन्होंने दिलजीत दोसांझ संग काम करने का अनुभव भी बताया।

Image

फिल्म सतलुज के ओटीटी से हटने पर एक्टर का रिएक्शन (Image Source: Satluj Movie)

Kanwaljit Singh on Diljit Dosanjh And Satluj: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सतलुज (Satluj) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सतलुज को लेकर एक के बाद एक नए विवाद सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म को रिलीज के कुछ दिनों बाद ही ओटीटी से हटा दिया गया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद फिल्म की वापसी की मांग करते हुए कोर्ट में एक PIL याचिका दी गई। इन सब के बीच कंवलजीत सिंह (Kanwaljit Singh) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान कंवलजीत सिंह ने बताया कि दिलजीत दोसांझ का एक सीन फिल्म से हटा दिया गया था। एक्टर ने बताया कि आखिर मेकर्स ने ऐसा क्यों किया।

फिल्म से कट किया गया था दिलजीत दोसांझ का सीन

Zoom से बातचीत के दौरान जब कंवलजीत सिंह से पूछा गया कि फिल्म सतलुज के सेट से दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी कोई खास याद जुड़ी है क्या, तो उन्होंने बताया, 'दिलजीत और मेरा एक सीन था, जिसे बाद में हटा दिया गया। डायरेक्टर ने कहा कि ऐसा ही एक सीन उनके साथ पहले हो चुका है, इसलिए हम इसे दोबारा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि शूट करने के बाद एडिटिंग टेबल पर हटाने से बेहतर है कि यहीं इसे एडिट कर दिया जाए। मेरा बस एक छोटा सा सीन था।' कंवलजीत सिंह ने आगे बताया कि 'दिलजीत दोसांझ एक बेहतरीन इंसान हैं और अपने काम, गाने और जो कुछ भी करते हैं, उसे लेकर बहुत जुनूनी हैं। उन्होंने इस किरदार को बहुत ही सही तरीके से निभाया है। इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।'

सतलुज को ओटीटी से हटाए जाने पर बोले कंवलजीत सिंह

बातचीत के दौरान कंवलजीत सिंह ने फिल्म सतलुज को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाए जाने पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि 'हम फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करते हैं, लेकिन आप उसे दबा रहे हैं। अब ये इतिहास का हिस्सा बन चुका है। अगर आपको बैकलैश से ही परेशानी थी, तो इसका मतलब है कि जब भी हिटलर या होलोकॉस्ट पर फिल्म बनेगी, तो उसका विरोध होगा। ऐसा नहीं होता है। समय बहुत कुछ ठीक कर देता है।'

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article