Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। बीते दिनों झमाझम बारिश के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। यूपी के कई शहरों का तापमान 40 के पार जा चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी का प्रयागराज अभी तक सबसे गर्म रहा है। यहां शनिवार को शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यूपी में सुबह होते ही सूरज की तपिश देखने को मिल रही है। जहां दिन के समय गर्मी झेलना मुश्किल हो रहा है और अब रात भी गर्म होने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती है। बारिश होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं आज यूपी के मौसम का हाल...
यूपी के इन शहरों में उष्ण रात
दिन के साथ अब यूपी की राते भी गर्म होने लगी है। रात में तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है। रविवार को गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकर नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में उष्ण रात होने की संभावना है।
सोमवार को बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी 22 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है और कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलेंगी। पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी यूपी के कई क्षेत्रों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, 23, 24, 25 और 26 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा।
बुखार जुकाम के बढ़ते मामले
यूपी के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके कारण बुखार,जुकाम और खांसी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में अधिकतर मरीज बुखार और जुकाम के है, जिसके चलते डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं आने वाले दिनों में लू चलने से परेशानियां और बढ़ेगी। गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन (Dehydration) के मामले भी बढ़ने शुरू हो गए हैं।
