Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। आसमान से बरस रही आग के कारण दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 के पार जा सकता है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर का तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस से बीच है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में 25 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस पूरे हफ्ते मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन एक दिन यानी मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछार होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। आइए IMD के इस पूर्वानुमान के बाद आपको बताएं कैसा रहेगा आज शहर में मौसम का हाल...
दिल्ली का तापमान
दिल्ली के तापमान की बात करें तो शहर का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, वहीं आज शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री है। शनिवार की तुलना में रविवार के न्यूनतम और अधिकतम दोनों में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे सप्ताह लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी के जूझना पड़ेगा। आने वाले दिनों में शहर का तापमान 40 के पार चला जाएगा। साथ ही लू के चलने के कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लू का अलर्ट जारी (Heatwave Alert)
दिल्ली में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट (Heatwave Alert) जारी कर दिया है। आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह 25 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। लू के चलते लोगों के बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
मंगलवार को फिर लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर दिखेगा। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश या बौछार (Rain in Delhi) होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। दो दिन की तेज गर्मी के बाद बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। उसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
