लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में मौसम हुआ बेईमान, दिन में धूप-रात में ठंडक का एहसास, जानें कब होगी बारिश

UP Weather Today: यूपी में मौसम बेईमान बना हुआ है। यहां दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

Image

UP Weather image 1.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में तेज धूप खिली हुई है। तेज धूप के कारण प्रदेश में गर्मियां बढ़नी शुरू हो गई है। तापमान बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं और ठंड में कमी आने लगी है। यूपी में ठंड की विदाई होने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन अभी तक ठंड की पूरी तरह से विदाई हुई नहीं है। अभी भी यूपी में सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम की अलग ही चाल देखने को मिल रही है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है तो दिन चढ़ने के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर में खिली धूप लोगों को अब चुभने लगी है। वहां शाम होते ही मौसम में फिर बदलाव होने लगते हैं और रात में एक बार फिर ठंडक का एहसास होने लगता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी से राहत देने के लिए बारिश की दस्तक होने वाली है।

यूपी में कब होगी बारिश

पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के मौसम पर देखने को मिलेगा। यहां 18 और 19 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 20 फरवरी को यूपी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। उसके बाद 21, 22, और 23 फरवरी को प्रेदश का मौसम फिर साफ होगा, लेकिन सुबह और शाम के दौरान कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाया रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article