लखनऊ

UP Weather Today : यूपी में मौसम होगा सुहावना, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, 5 दिन महसूस होगी ठंडक

UP Weather Today, 10 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज नर्म है। कभी धूप तो कभी छांव की मौजदूगी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 15 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Image

यूपी मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 10 अप्रैल यानी आज से 13 और 14 तक प्रदेश में सभी जिलों में आधी के साथ बारिश किसानों का गणित बिगाड़ सकती है। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे के साथ कूलर और एसी का प्रयोग करने लगे हैं। इसके विपरीत दिन में गर्मी और सुबह शाम गुबाली ठंडक के बीच मौसमी बीमारियों ने डेरा डाल दिया है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लिहाजा, डॉक्टरों ने सभी से एहतियात बरतने की सलाह दी है।

आकाशीय बिजली गिरने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 15 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश हो सकती है। इस बीच तेज हवाएं और आसमान में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। पूर्वी यूपी में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में होगी बारिश

प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ ही मध्य प्रदेश से सटे हुए जिले और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश के साथ ठंडी और तेज हवाएं गर्मी से राहत देने वाली हैं। उधर, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और सहारनपुर मेरठ क्षेत्र में भी बारिश जैसी स्थिति बनती दिख रही है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, यूपी में भी पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। लिहाजा 14 अप्रैल तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि 12 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस बीच धूप के तेवर नरम होंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article